Latest News

फरसाबहार में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार किए जा रहे कार्य

जशपुर 28 फरवरी 2026/ अंकिरा विकास खंड फरसाबहार में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गांव-गांव तक सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।इसी क्रम में विकास खंड फरसाबहार के दक्षिणी क्षेत्र अंतर्गत महुवाडीह से कोसाबाड़ी तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। यह मार्ग लंबे समय से कच्चा था, जिसके कारण बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती थी।

ग्रामीणों को पैदल चलने में भी कठिनाई होती थी, वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहन अक्सर फंस जाते थे। गर्मी के मौसम में उड़ती धूल से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी होती थीं।अब इस सड़क के बन जाने से महुआडीह, गंझियाडीह, जामटोली सहित दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है। स्कूली बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में सुविधा होगी, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अस्पताल ले जाने में अब देरी नहीं होगी। आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस की पहुंच पहले जहां कठिन थी, अब वह सुगम हो गई है।यह सड़क स्टेट हाईवे से जुड़ने के कारण क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगी। किसान अब अपनी उपज, विशेषकर धान और अन्य फसलों को मंडी तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। पहले जहां परिवहन में अधिक समय और खर्च लगता था, अब वह काफी कम हो जाएगा। व्यापारियों के लिए भी गांव तक पहुंच आसान हो गई है, जिससे स्थानीय बाजार व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों की मांग के बाद यह सड़क बनी है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि ग्रामीण अंचल शहरों की तरह सुविधासंपन्न बन सकें।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button