Latest News

श्री फलेश्वर नाथ मंदिर बगिया में 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग का होगा पूजन मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील

पवित्र श्रावण मास के अवसर पर बगिया स्थित श्री फलेश्वर नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था का भव्य आयोजन होने जा रहा है। मैनी नदी तट स्थित श्री फलेश्वर नाथ मंदिर में 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन का तीन दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान 17 से 19 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।इस धार्मिक आयोजन में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, विधि-विधान से पूजन, अभिषेक, आरती, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है।

17 से 19 अगस्त तक होंगे विशेष अनुष्ठान

17 अगस्त, सोमवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन एवं अभिषेक के साथ आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
18 अगस्त, मंगलवार को भी पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन एवं अभिषेक का आयोजन होगा। इसके पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।वहीं 19 अगस्त, बुधवार को आयोजन के अंतिम दिन पार्थिव शिवलिंग पूजन के साथ विशेष पूर्णाहुति संपन्न होगी। इसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की अपील

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने क्षेत्रवासियों और शिव भक्तों से इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का पवित्र अवसर है। श्री फलेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन में सभी श्रद्धालु सपरिवार शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनकर पुण्य के भागी बनें और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करें।श्रीमती कौशल्या साय ने श्रद्धालुओं से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने का आग्रह किया।

भक्तिमय होगा श्री फलेश्वर नाथ मंदिर परिसर

मैनी नदी तट स्थित श्री फलेश्वर नाथ मंदिर में तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना के साथ भक्तिमय वातावरण रहेगा। विशाल संख्या में पार्थिव शिवलिंगों के पूजन को लेकर मंदिर परिसर में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।आयोजन समिति ने सभी शिव भक्तों से 17, 18 एवं 19 अगस्त को सपरिवार श्री फलेश्वर नाथ मंदिर, बगिया पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आराधना में सहभागी बनने का आग्रह किया है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी रहेगी।
श्रावण मास में आयोजित यह विशाल धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र में आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देगा तथा भगवान भोलेनाथ की आराधना के माध्यम से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button