Latest News
लुड़ेग-तपकरा-लवाकेरा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर
तपकरा फरसाबहार-लुड़ेग मार्ग बदहाल, मरम्मत के नाम खानापूर्ति के संबंध में लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव के कार्यपालन अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार लुड़ेग-तपकरा-लवाकेरा मार्ग (एस.एच.04) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति 11033 लाख 14 मई 2025 को प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। प्रशासकीय स्वीकृति के अनुसार तकनीकी स्वीकृति राशि 10557.90 लाख का 21 मई 2025 को जारी करते हुए ठेकेदार मेसर्स सिद्धी विनायक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. से अनुबंध कर 15 अक्टूबर 2025 को कार्यादेश जारी किया गया है। मार्ग पर सबग्रेड का कार्य प्रगति पर है पूलिया-02 नग बॉक्स कलवर्ट पूर्ण एवं 02 नग प्रगति पर है