Latest News

नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, , सूचना के चंद घंटों में 09 आरोपियों को लिया हिरासत में।

➡️ मामला थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत**➡️ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने आरोपियों की धर पकड़ हेतु बनाई थी पुलिस की चार विशेष टीम**➡️ पुलिस टीम ने सूचना के चंद घंटों में सभी संदिग्धों को ढूंढ, धर दबौचा**➡️ आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में बी एन एस की धारा 137,87,96,64,65(1),70(1), 70(2)127(2),व351(2) तथा 5,6, पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध*➡️ नाम आरोपी क्रमशः – मुख्य आरोपी -01. नीरज लकड़ा उम्र 23 वर्ष.02. 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक *सहयोगी क्रमशः*03. समीर मिंज उम्र 28 वर्ष 4. तेलेस्फोर मिंज उम्र 40 वर्ष 5. आनंद मिंज 38वर्ष 6. रितेश कुमार टोप्पो उम्र 29 वर्ष 7. सुनीत तिर्की उम्र 30 वर्ष 8. अविनाश तिर्की उम्र 25 वर्ष 9. सत्या मिंज उम्र 24 वर्ष ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.02.26 को थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 35 वर्षीय भतीजी व 13 वर्षीय बेटी, जो कि थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ही एक ग्राम में प्रार्थी की दीदी के यहां, मेहमानी में गए हुए थे, जो कि दिनांक 17.02.26 को मेहमानी से वापस थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत अपने गृह ग्राम में वापस लौट रहे थे, इसी दौरान शाम को रास्ते में एक चौक के पास नौ लड़कों के द्वारा प्रार्थी की भतीजी व नाबालिक बेटी के साथ छेड़ छाड़ की गई, जिससे भयभीत होकर प्रार्थी की भतीजी भाग कर घर आ गई, व प्रार्थी को घटना के संबंध में बतायीं, जिस पर प्रार्थी अपनी भतीजी को लेकर घटना स्थल पर गया, प्रार्थी द्वारा अपनी लड़की को आवाज देने व प्रार्थी व उसकी भतीजी को आता देख , आरोपीगण घटना स्थल से भाग गए, तत्पश्चात प्रार्थी के द्वारा घटना स्थल से अपनी 13 वर्षीय नाबालिक बेटी को लेकर घर लाया गया, उक्त घटना के दो दिवस पश्चात प्रार्थी की नाबालिक बेटी ने बताया कि उक्त घटना दिनांक को एक आरोपी के द्वारा प्रार्थी की नाबालिक बेटी को कुछ दूरी पर लेकर, उसके मना करने के बावजूद , जबरन जमीन पर पटक कर दुष्कर्म किया गया है, अन्य आरोपी दूरी पर खड़े होकर घटना को देख रहे थे। जब गांव वालों को उक्त घटना के संबंध में पता चला, तब आरोपियों के द्वारा प्रार्थी को पैसा देकर, मामले को दबाने की बात कहते हुए, थाना नहीं जाने व जान से मारने की भी धमकी दी गई थी।➡️ प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना नारायणपुर में आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137,87,96,64,65(1),70(1), 70(2)127(2),व351(2) तथा 5,6, पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। व पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।➡️चूंकि मामला नाबालिक बालिका से दुष्कर्म से संबंधित था, अतः मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा आरोपियों के धर पकड़ हेतु चार टीम गठित की गई थी, टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए मामले से जुड़े 09 आरोपियों , जिसमें एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक भी है को हिरासत में लिया गया है ,।➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार कर लिया गया है व बालिग आरोपियों विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है तथा विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा जावेगा।➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, नरेश मिंज, अनिल कामरे, प्रधान आरक्षक छविकांत पैंकरा, अनानियुस टोप्पो, उमेश मिंज, दामिनी टोप्पो, आरक्षक जितेन्द्र गुप्ता, नंदलाल यादव, अशोक कंसारी, अमित तिर्की, विमल टोप्पो, उमेश भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।*➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले में 09 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा। बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे मामलों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button