बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर बोली जशपुर विधायक,यह जीत जनता के विश्वास की जीत

जशपुर : बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने इस जीत को जनसमर्थन का प्रतीक माना है,श्रीमती भगत ने इस प्रचंड जीत को जनता की सेवा का एक अवसर बताया है,साथ ही यह भी कहा है कि अब डबल इंजन की सरकार में यहां चौतरफा विकास किया जायेगा।भाजपा की सरकार में बंगाल में सभी धर्म वर्ग एवं समुदाय के लोगों के लिए लाभकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन और संचालन किया जायेगा।
श्रीमती रायमुनी भगत ने इसे ‘लोकतंत्र की जीत’ बताया और मतदाताओं का धन्यवाद करते हुवे कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत ने राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ लाया है। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास और सुशासन के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। पार्टी की कार्यशैली को उन्होंने जनसमर्थन का कारण बताते हुए इसे अपने कठिन परिश्रम का फल बताया।