Latest News

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस: कांसाबेल में स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

कांसाबेल जनपद कांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर स्व-सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए ‘माहवारी स्वच्छता प्रबंधन’ (Menstrual Hygiene Management) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था।कार्यशाला में उपस्थित मुख्य अतिथियों और विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी:SBM-G जिला समन्वयक मदन प्रेमी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत माहवारी स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह सही स्वच्छता अपनाकर महिलाएं कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकती हैं।

प्रतिनिधि शास्त्री कुमार और ब्लॉक समन्वयक नीलेश कुमार ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को इस संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने और अन्य महिलाओं व किशोरियों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।जागरूकता ही सुरक्षा हैकार्यशाला के दौरान उपस्थित SHG ग्रुप की महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और खुलकर चर्चा की। उन्हें बताया गया कि माहवारी कोई बीमारी या शर्म का विषय नहीं है, बल्कि एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। इस दौरान साफ-सफाई रखना महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सम्मान के लिए बेहद जरूरी है।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button