Latest News
सुशासन तिहार 2026सुशासन शिविर में सुरेन्द्र राम को मिला ट्राई साइकिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है और सामग्री वितरण भी की जा रही है।इसी कड़ी में ग्राम पूर्णापानी के सुरेंद्र राम को सुशासन तिहार बोकी शिविर में मिला ट्राईसाईकिल । उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि कुछ कार्यों के लिए मुझे दूसरे पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन अब मैं अपने जरूरी कार्य स्वयं कर सकूंगा इसके लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।