Latest News

सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का तत्परता से करे निराकरण ई- ऑफिस और ई- एचआरएमएस का शत प्रतिशत करे क्रियान्वयन जिला पंचायत सीईओ ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में सभी विभागों में समय सीमा अंतर्गत पंजीकृत आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने विभागवार समय सीमा के सभी प्रकरणों की जानकारी लेते हुए निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिए।

साथ ही सभी प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने को कहा। उन्होंने जिले में चल रहे सुशासन तिहार की समीक्षा करते हुए विभागवार प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। साथ ही सभी आवेदनों को प्राथमिकता में रखते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे। जिला पंचायत सीईओ ने टीएल बैठक में सभी अधिकारी कर्मचारियों को ई- ऑफिस और ई- एचआरएमएस का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फाइलों का मूवमेंट ई ऑफिस और अवकाश के लिए आवेदन केवल ई- एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ई आफिस का गंभीरता पूर्वक संचालन करना है। फाइल,नोट सीट को ई ऑफिस के माध्यम से ही भेजे। साथ ही ई- एचआरएमएस में अधिकारियों और कर्मचारियों का संपूर्ण डाटा भी अपडेट करें।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button