Latest News

सामाजिक एवं स्थानीय मुददो को लेकर पत्रकार हुये संगठित पत्रकारो की अहम बैठक विश्राम गृह मे हुयी आयोजित

सामाजिक एवं स्थानीय मुददो को प्रमुखता से प्रकाशन एवं शासन-प्रशासन का उन मुददो पर ध्यानाकर्षित करने का उददेश्य लेकर दिन रविवार की देर शाम स्थानीय विश्राम गृह मे पत्थलगांव के समस्त पत्रकारो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी थी,जिसमे पत्रकारो की एकता,संगठन की मजबुती,क्षेत्रिय समस्यायें,धार्मिक कार्यो मे पत्रकारो का योगदान एवं ज्वलंतशील मुददो पर शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराने के लिए सभी पत्रकारो ने एकजुट होकर संगठन के हित मे बातें रखी। दरअसल लंबे समय से यहा के पत्रकारो के बीच आपसी सहमति का आभाव देखने को मिल रहा था,जिसे दिन रविवार की देर शाम की बैठक एवं आपसी विचार विमर्श से दूर कर सभी पत्रकारो को एक मंच पर एकत्रित कर दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र सिंह भाटिया ने पत्रकारो की एकता एवं संगठन की मजबुती पर अपने विचार व्यक्त किये। उनका कहना था कि हम सशक्त है तो हम समाज एवं सामाजिक मुददो को प्रमुखता से उठा सकते है। हमें जनसरोकार से जुडी खबरे चलाने के साथ-साथ उन पर शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षित करा जनहित मे कार्य कराने की बेहद आवश्यकता है। प्रेस क्लब के वरिष्ठ सरंक्षक हरगोविंद अग्रवाल ने अपने गरिमामयी उदबोधन मे पत्रकारो को संगठित रहकर भ्रामक खबरे एवं ऐसी खबरे चलाने वाले प्लेटफार्म के संचालको से सावधान रहने की बात कही। उनका कहना था कि सोशल मीडिया मे बहुत सी बातें अफवाह फैलायी जाती है परंतु एक कलमकार द्वारा लिखी गयी अपनी खबरो मे वास्तविकता परोसकर जन-जन तक पहुंचाया जाता है,इस बात का यहा मौजुद सभी सम्मानिय पत्रकारो को ध्यान रखने की जरूरत है।।सम्मान मे संस्कार हो समाहित-ःप्रेस क्लब के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने संगठन के कनिष्ठ लोगो से प्रेस जैसे मर्यादित शब्द की मर्यादा मे रहकर अपने कत्र्तब्य का निर्वहन करने की बातें कही। उन्होने कहा कि बडो का सम्मान हमारे संस्कारो मे दिखना चाहिये। दिन रविवार की देर शाम आयोजित समस्त पत्रकार संघ की बैठक मे मुख्य रूप से विजय त्रिपाठी,रविन्द्र सिंह भाटिया,महावीर अग्रवाल,हरगोविंद अग्रवाल, सुरेन्द्र चेतवानी,राजेश अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल,अतुल त्रिपाठी,जितेन्द्र गुप्ता,जितेन्द्र सोनी, बबलू तिवारी,नीरज गुप्ता,शिव प्रताप सिंह,संजय तिवारी,प्रदीप सिंह ठाकुर,निशामुददीन खान,छत्रमोहन यादव, सौरभ त्रिपाठी, अंकित बंसल,आकाश शर्मा,श्याम चैहान,अभिषेक शुक्ला,जितेन्द्र अग्रवाल,हरि जायसवाल,मन्नु महंत,वैभव शर्मा,दिनेश अग्रवाल के अलावा पत्थलगांव के अनेक पत्रकार इस महत्वपूर्ण बैठक मे शामिल होकर संगठन को मजबुती प्रदान किये।।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button