Latest News

डीईओ नरेंद्र सिन्हा की पहल से 55 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ

डीईओ नरेंद्र सिन्हा की पहल से 55 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ

11 लिपिक एवं 44 भृत्यों के आदेश जारी, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में हर् श्री रोहित व्यास के निर्देश में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा लंबे समय से समयमान वेतनमान की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा के मार्गदर्शन में 11 लिपिक एवं 44 भृत्य सहित कुल 55 कर्मचारियों के समयमान वेतनमान के आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश जारी होते ही कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि समयमान वेतनमान का लाभ केवल आर्थिक राहत नहीं, बल्कि वर्षों की सेवा के बाद मिलने वाला सम्मान और अधिकार भी है। लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों के लिए यह आदेश किसी सौगात से कम नहीं है।

गौरतलब है कि डीईओ श्री नरेंद्र सिन्हा की पहल से लगभग 30 वर्षों से सेवा में कार्यरत भृत्य कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ भी प्राप्त हुआ है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे इन कर्मचारियों को पदोन्नति मिलने से विशेष उत्साह है। अब समयमान वेतनमान के आदेश जारी होने से विभागीय कार्यप्रणाली के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है।

कर्मचारियों एवं कर्मचारी संगठनों ने डीईओ श्री नरेंद्र सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हित में लिए जा रहे ऐसे निर्णय विभाग में सकारात्मक कार्यसंस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ विश्वास और कार्य के प्रति समर्पण की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button