Latest News

सियान गुड़ी का प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने किया निरीक्षण 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत 32 को मिल रही फिजियोथेरेपी सुविधा कैरम, शतरंज, लूडो, संगीत में प्रथम आए वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित वरिष्ठ नागरिक परमानंद और सूरज सोनी ने सुमधुर भजन और स्वागत गीत से खूब तालियां बटोरी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सियान गुड़ी का बेहतर संचालन किया जा रहा है।जशपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने आज सियान गुड़ी का निरीक्षण करके विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।वरिष्ठ नागरिकों ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के और समाज कल्याण अधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने कैरम, शतरंज, लूडो और संगीत कार्यक्रम में प्रथम आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।इनमें लूडो में प्रथम स्थान श्री विजय कुमार शर्मा, शतरंज में राकेश्वर कुमार,कैरम में श्री नरेश मिश्रा, जयपाल यादव, और संगीत में श्री परमानंद प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए हैं।सियान गुड़ी के वरिष्ठ नागरिकों ने अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला दर्शन योजना की इच्छा जाहिर की जिस पर प्रभारी सचिव ने सभी को योजना का लाभ देने के निर्देश संबंधित अधिकारीयों को दिए हैं।वरिष्ठ नागरिक श्री परमानंद मिश्रा और सूरज सोनी ने भजन और स्वागत गीत हम तो हम तो हैं…. परदेश में…. देश में निकला होगा चांद..स्वागत गीत..किस तरह से… आपका नमन … स्वागतम… किस तरह से नमन… करूं आपका… स्वागत… गीत और भजन सुनकर प्रभारी सचिव और कलेक्टर ने वरिष्ठ नागरिकों को उत्साह वर्धन करते हुए खूब प्रशंसा की और सियान गुड़ी की व्यस्था और सुविधाएं देखकर संतुष्टि व्यक्त की गई।

समाज कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सियान गुड़ी में जिले के 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत है जिनमें से 32 को फिजियोथेरेपी की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सियान गुड़ी में सुबह 10 बजे से वरिष्ठ नागरिक विभिन्न गतिविधियों में शामिल होते हैं और शाम 6:00 बजे संस्था के सभी कर्मचारियों एवं पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में सुंदर कांड का पाठ कराया जाता है।इसके साथ ही जन्म दिन और वैवाहिक वर्षगांठ भी मनाया जाता है।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button