Latest News

कांसाबेल महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि रहे सालिक साय जशपुर।

कांसाबेल के नवीन शासकीय महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सालिक साय जी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जशपुर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अलोक सारथी, जिला मंत्री भाजपा जशपुर, शिप्रा दास जी, जनपद पंचायत सदस्य केशव पांडे, मंडल महामंत्री कांसाबेल, मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, सरपंच अनिल खलखो, उपसरपंच अमित जिंदल, सांतनु गर्ग, नारायण दास एवं अरविन्द स्वर्णकार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।वार्षिक उत्सव के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। प्रस्तुतियों में नृत्य, गीत एवं नाट्य शामिल रहे, जो देशभक्ति, सामाजिक संदेश और भारतीय संस्कृति पर आधारित थे। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सालिक साय ने कहा कि वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं तथा उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। वहीं अलोक सारथी ने सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button