Latest News

कलीबा के सुशासन शिविर में लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

शिविर में 460 आवेदन हुए प्राप्त**मौके पर ही बांटे गए राशन कार्ड, केसीसी, पेंशन स्वीकृति पत्र**लोगों ने कहा गांव-गांव पहुंच रही सरकार*जशपुरनगर 23 मई 2026/ प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा सुशासन तिहार अब गांवों में लोगों के लिए राहत और भरोसे का बड़ा माध्यम बनता जा रहा है।

कुनकुरी विकासखंड के कलीबा ग्राम पंचायत में आयोजित सुशासन शिविर में गुरुवार को सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। 17 पंचायतों से पहुंचे ग्रामीण अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर शिविर में पहुंचे, जहां उन्हें एक ही जगह पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। शिविर में लोगों ने जमीन, राशन कार्ड, बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, कृषि, पशुपालन और अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय शामिल हुईं, जबकि वरिष्ठ नागरिक श्री उपेन्द्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार भी पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी और आवेदन प्रक्रिया समझाई। इस शिविर में कुल 460 मांग और शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पंचायत विभाग में सबसे ज्यादा 191 आवेदन आए। इसके अलावा राजस्व विभाग में 78, पीएचई में 52, विद्युत विभाग में 30, पशु विभाग में 30, खाद्य विभाग में 25, क्रेडा में 20, कृषि विभाग में 11, महिला एवं बाल विकास विभाग में 7, कौशल विकास विभाग में 5, लोक निर्माण विभाग में 4, मत्स्य विभाग में 4, वन विभाग में 3, चिकित्सा विभाग में 3, पर्यटन विभाग में 2, परिवहन विभाग में 2, जल संसाधन विभाग में 1, शिक्षा विभाग में 1 और पुलिस विभाग में 1 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के दौरान कई हितग्राहियों को मौके पर ही योजना अंतर्गत सामग्री भी वितरित किए गए। जिसमे शिक्षा विभाग द्वारा 20 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उद्यान विभाग ने 20 फलदार पौधों का वितरण किया, जबकि 5 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र दिए गए।14 हितग्राहियों को वृद्धा पेंशन, पशु विभाग द्वारा 45 नग चूजों का वितरण किया गया। कृषि विभाग ने 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए। राजस्व विभाग द्वारा 10 ऋण पुस्तिकाएं और खाद्य विभाग द्वारा 10 राशन कार्ड वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो रहा है और योजनाओं की जानकारी भी आसानी से मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि सरकार गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यप्रणाली की भी सराहना की। कार्यक्रम में एसडीएम श्री नंदजी पांडे, जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह, मलिता बाई, जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव, राजकुमार गुप्भित, संतोष चौबे,अभिनंद खलखो, विश्वनाथ सिदार, प्रतिमा भगत, गायत्री देवी बैगा, जनपद सीईओ कुमार प्रमोद सिंह, तहसीलदार प्रमोद पटेल, नायब तहसीलदार विष्णु गुप्ता, बीईओ सुदर्शन साय पैंकरा, पंचायत निरीक्षक असीम टोप्पो,सुनील अम्बष्ठ सहित क्षेत्र के सरपंच, उपसरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button