Latest News

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने निर्माण एंजेसियों सहित अन्य विभागों की ली समीक्षा बैठक**बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर, मुआवजा सहित अन्य प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण के निर्देश**

*सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता, ब्लैक स्पॉट में संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टिव रोड मार्किंग सहित अन्य आवश्यक तकनीकी सुधार करने को कहा कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले में स्वीकृत एवं निर्माणाधीन सड़क निर्माण परियोजनाओं में तेजी लाने एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक ली। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, भारतमाला परियोजना, वन विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य विभाग एवं सेतु विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने एनएचएआई, भारतमाला परियोजना सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, पेड़ कटाई की स्वीकृतियां, कानून-व्यवस्था संबंधी विषयों तथा निर्माण कार्यों में आ रही अड़चनों पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिग्रहित भूमि से संबंधित लंबित मुआवजा प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में अनावश्यक रूप से बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को मुआवजा वितरण एवं अन्य मामलों से संबंधित सिविल न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने को कहा। बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने वन क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क परियोजनाओं के अंतर्गत आवश्यक पेड़ कटाई एवं अन्य वन स्वीकृतियों की भी जाकारी ली और संबंधित विभागों को वन विभाग से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार प्रक्रियाओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर श्री व्यास ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में चेतावनी संकेतक बोर्ड, रंबल स्ट्रिप्स, रिफ्लेक्टिव रोड मार्किंग, चमकती चेतावनी लाइटें एवं अन्य आवश्यक तकनीकी सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने भी सड़क सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन पर विशेष बल देते हुए चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में आवश्यक सुधारात्मक कार्य एवं सुरक्षा संकेतकों की स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की जानकारी दी और अधिकारियों कौनआम नागरिकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को कहा। बैठक में भारतमाला परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button