छत्तीसगढ़ राज्य एवं विद्युत पॉवर कम्पनीज रायपुर के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आज दिनांक 03.09.2026 दिन गुरूवार को पत्थलगांव संभाग के अंतर्गत पत्थलगांव वितरण केंद्र में सफलतापूर्वक मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) की कार्यवाही किया गया।

इस हेतु पत्थलगांव वितरण केन्द्र के अंतर्गत औद्योगिक उपभोक्ताओं एवं गैर घरेलू उपभोक्ताओं के बकायादारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) की कार्यवाही किया गया है। मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) की कार्यवाही संपादन किए जाने हेतु 07 टीम चयनित किए गए थे। टीम का नेतृत्व पत्थलगांव संभाग के अधिनस्थ विभिन्न वितरण केन्द्र के कनिष्ठ यंत्रियों एवं सहायक यंत्रियों द्वारा किया गया।

पत्थलगांव वितरण केन्द्र में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री श्री अमृत बेक, लुडेग वितरण केन्द्र में पदस्थ श्री शैलेश भगत, कोतबा वितरण केन्द्र में पदस्थ श्री अरूण तिग्गा, कांसाबेल वितरण केन्द्र में पदस्थ श्रीमती स्नेहलता टोप्पो, दोकड़ा वितरण केन्द्र में पदस्थ श्री शीतल समीर टोप्पो, पत्थलगांव उपसंभाग में पदस्थ सहायक यंत्री श्री कमल किशोर देशमुख, तथा कांसाबेल उपसंभाग में पदस्थ सहायक यंत्री श्री भानूप्रताप पटेल द्वारा अपने-अपने टीम का नेतृत्व किया गया । मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) करते हुए बकायादार औद्योगिक उपभोक्ताओं के 24 नग कनेक्शन कुल राशि रू0 18.55 लाख… का विच्छेदित किए गए तथा इसी तरह बकायादार गैर घरेलू उपभोक्ताओं के 65 नग कनेक्शन कुल राशि रू0 31.37 लाख.. का विच्छेदित किया गया। पत्थलगांव शहर में किए गए उपरोक्त मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) के प्रभाव से औद्योगिक उपभोक्ताओं एवं गैर घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बकाया का भुगतान किए जाने के बाद ही विद्युत बहाली की कार्यवाही किया गया।

मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) करते हुए बकायादार औद्योगिक उपभोक्ताओं के 14 नग कनेक्शन से कुल राशि रू0 9.89 लाख. का भुगतान प्राप्त किया गया तथा इसी तरह बकायादार गैर घरेलू उपभोक्ताओं के 29 नग कनेक्शन से कुल राशि रू0 10.97 लाख का भुगतान प्राप्त किया गया। उपरोक्त मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) की कार्यवाही श्री सत्यप्रकाश कुमार अधीक्षण यंत्री (संचा. / संधा.) वृत्त, कुनकुरी के मार्गदर्शन में किया गया तथा इस हेतु श्री कुमार साहब स्वयं पत्थलगांव प्रवास में उपस्थित रहे। श्री सजेन्द्र प्रसाद मरकाम कार्यपालन यंत्री द्वारा प्रेस मिडिया को जानकारी देते हुए बताया गया कि विद्युत पॉवर कम्पनीज रायपुर के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आज दिनांक 03.09.2026 की उपरोक्त मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) की कार्यवाही की गई है। तथा उनके द्वारा बताया गया कि इसी तरह की कार्यवाही आगे लगातार जारी रहेगा। आमागी सप्ताह से घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं सहित अन्य समस्त श्रेणी के बकायादारों पर इस तरह की कार्यवाही किया जावेगा। इसके साथ ही समस्त सम्माननीय उपभोक्ताओं से अपील किया गया है, कि विद्युत देयकों का भुगतान समय पर करें एवं
मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) की कार्यवाही से होने वाले असुविधाओं से बचें इसके अतिरिक्त यह भी अपील किया गया कि वर्तमान में किए गए विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही के पश्चात उपभोक्ताओं द्वारा स्वयं से विद्युत कनेक्शन को अवैध रूप से जोड़ा नहीं जावे एवं विद्युत देयक का भुगतान उपरान्त ही कम्पनी के अधिकारियों कर्मचारियों के माध्यम से ही विद्युत कनेक्शन पुनः संयोजित करने हेतु कार्यवाही किया जावेगा।