Latest News

जशपुर जिले में सामान्य से 75 प्रतिशत वर्षा दर्ज मनोरा में औसत से 24 प्रतिशत अधिक बारिश, बागबहार में अब तक सबसे कम वर्षा

जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 521.9 मिलीमीटर का 75.1 प्रतिशत है। गुरुवार को जिले में औसतन 10.3 मिलीमीटर दैनिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले में मानसूनी वर्षा की नियमित निगरानी की जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता एवं तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिवेदन के अनुसार जिले में सर्वाधिक 22.0 मिलीमीटर दैनिक वर्षा पत्थलगांव तहसील में दर्ज की गई। इसके बाद जशपुर में 18.0 मिमी., काँसाबेल में 13.5 मिमी., मनोरा में 12.8 मिमी., फरसाबहार में 12.2 मिमी., बगीचा में 8.1 मिमी., सन्ना में 5.9 मिमी., कुनकुरी में 5.3 मिमी., दुलदुला में 3.9 मिमी. तथा बागबहार में 1.5 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। 1 जून से 30 जुलाई 2026 तक की प्रगामी वर्षा के अनुसार मनोरा तहसील में 662.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा का 124.1 प्रतिशत है और जिले में सबसे अधिक है। वहीं काँसाबेल में 418.1 मिमी. (98.4 प्रतिशत) तथा सन्ना में 485.5 मिमी. (89.7 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है। अन्य तहसीलों में जशपुर में 398.8 मिमी. (74.7 प्रतिशत), कुनकुरी में 461.9 मिमी. (73.8 प्रतिशत), पत्थलगांव में 421.4 मिमी. (74.4 प्रतिशत), दुलदुला में 302.3 मिमी. (59.9 प्रतिशत), बगीचा में 320.0 मिमी. (59.1 प्रतिशत), फरसाबहार में 232.9 मिमी. (61.1 प्रतिशत) तथा बागबहार में 216.1 मिमी. (38.2 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button