Latest News

प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने मातृत्व वन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण माता के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने अपने जशपुर प्रवास के दौरान 8 जून को जशपुर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस परिसर में विकसित मातृत्व वन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी माता के सम्मान में लक्ष्मीतरु का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रयास नहीं है,

बल्कि यह माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावनात्मक माध्यम भी है। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, एसडीओ वन विभाग श्री करण सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सर्किट हाउस परिसर में लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित मातृत्व वन में 400 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है। यह वन पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संवेदनाओं के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रहा है।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button