Latest News

मत्स्य पालन से किसानों में बढ़ी आत्मनिर्भरता प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का किसानों को मिल रहा लाभ जशपुर में नया रिकॉर्ड 22 महीनों में 22,805 मीट्रिक टन मछली उत्पादन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर ने मत्स्य उत्पादन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति आई है।प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जशपुर में मत्स्य उत्पादन का नया रिकॉर्ड 22 महीनों में 22,805 मीट्रिक टन उत्पादन, किसानों की आय में वृद्धि भी हो रही है।मछली पालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 18.50 करोड़, स्पॉन, 2.55 करोड़, स्टे फ्राय और 2.94 करोड़ बीज संचयन किया गया है।इसके साथ ही आधुनिक प्रशिक्षण, तकनीक और अनुदान योजनाओं से मत्स्यपालकों की आत्मनिर्भरता बढ़ी है।

ग्रामीण स्तर पर 77.67 हेक्टेयर तालाब और 295. 27 हेक्टेयर जलाशयों का पट्टा, नाव-जाल फिंगरलिंग, बीमा और विक्रय सहायता के माध्यान से 7,000+ हितग्राहियों को लाभ मिला है।योजना के तहत तालाब निर्माण, पौण्ड लाइनर, बायोफ्लॉक इ‌काइयों और 60% तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। मत्स्य व्यवसाय में विविधता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती आई है।इसके साथ ही मत्स्य किसानों को एक्सपोजर विजिट (मछली पालन) अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है ताकि मछली पालन से जुड़े समूह और किसान वैज्ञानिक तकनीक से मछली पालन सीख सकें तालाब एवं बीज प्रबंधन,आहार एवं देख भाल,रोग नियंत्रण की अच्छी जानकारी मत्स्य पालकों को मिल सके।सहायक संचालक जनसंपर्क जशपुर श्रीमती नूतन सिदार

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button