Latest News

नगर पालिका परिषद जशपुर के उपचुनाव में 67.68 प्रतिशत मतदान वार्ड क्रमांक 8 एवं 14 में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ मतदान

नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 8 एवं 14 में आज हुए उपचुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मतदान ईवीएम के माध्यम से प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक कराया गया। दोनों वार्डों में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज हुए उपचुनाव में कुल 67.68 प्रतिशत मतदान हुआ। उपचुनाव के लिए बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर प्रशासन द्वारा मतदाताओं की सुविधा एवं सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मतदान केंद्रों में मेडिकल सुविधा, मतदाता सहायता केंद्र, पेयजल एवं छायादार प्रतीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी। वहीं दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। उल्लेखनीय है कि उपचुनाव के लिए कुल तीन मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। वार्ड क्रमांक 8 के मतदाताओं के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश माध्यम नवीन आदर्श विद्यालय जशपुर में मतदान केंद्र क्रमांक 8 एवं 9 बनाए गए थे। वहीं वार्ड क्रमांक 14 के लिए शासकीय विजयभूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय जशपुरनगर में मतदान केंद्र क्रमांक 18 स्थापित किया गया था। उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना 04 जून 2026 को की जाएगी।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button