Latest News

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिली नई मजबूती- नवापारा स्वास्थ्य केन्द्र में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया अतिरिक्त वार्ड निर्माण कार्य का भूमिपूजनबेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक का अधिकार- श्री राजेश अग्रवालडीएमएफ (DMF) फंड से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और अधिक सशक्तरायपुर,

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, सुलभ और जनोन्मुख बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अंबिकापुर स्थित नवापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवीन ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण एवं अतिरिक्त वार्ड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) के सहयोग से विकसित इस महत्वपूर्ण परियोजना को क्षेत्र की स्वास्थ्य अधोसंरचना के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

बेहतर उपचार व्यवस्था हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता- मंत्री श्री राजेश अग्रवालमंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ जनहित की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवापारा स्वास्थ्य केन्द्र में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर और अतिरिक्त वार्ड की स्थापना से विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। स्थानीय स्तर पर इन सुविधाओं के विस्तार से अब मरीजों को गंभीर परिस्थितियों में बड़े या दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे उनके समय और आर्थिक संसाधनों की भारी बचत होगी।महिलाओं, नवजात शिशुओं और गंभीर मरीजों को मिलेगा त्वरित लाभनवीन ऑपरेशन थियेटर और अतिरिक्त वार्ड के निर्माण से अस्पताल की क्षमता और चिकित्सकीय स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे मुख्य रूप से महिलाओं, नवजात शिशुओं और गंभीर मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही आपातकालीन व व्यवस्थित इलाज मिल सकेगा। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस यह केंद्र आने वाले समय में क्षेत्र के हजारों नागरिकों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा।डीएमएफ फंड के प्रभावी उपयोग की सराहनामंत्री श्री अग्रवाल ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की सराहना करते हुए कहा कि कलेक्टर श्री अजीत बसंत के मार्गदर्शन में डीएमएफ फंड का नियोजन बेहद सराहनीय ढंग से किया जा रहा है। शासन स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत कर आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है।इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती निरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अंबिकापुर के सभापति श्री हरमिन्दर सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री विनय अग्रवाल, आयुक्त, नगर पालिक निगम अंबिकापुर श्री डी.एन. कश्यप, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व विशेषज्ञ सहित स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button