Latest News

25 मई को प्लेसमेंट कैंप, 110 पदों पर होगी भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर द्वारा 25 मई 2026 सोमवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा. लि. एवं बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड द्वारा कुल 110 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कैंप 25 मई को प्रातः 11:00 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जशपुर में आयोजित होगा।जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा. लि. में सीआरई ग्राहक संबंध अधिकारी के महिला एवं पुरुष के 20 पदों पर रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। इसी प्रकार बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड में पुरुषों के लिए सुरक्षा गार्ड के 60 और सुपरवाइजर के 30 पदों पर रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। इच्छुक आवेदक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड के साथ निर्धारित दिनांक व समय पर कैंप में उपस्थित होकर रोजगार का लाभ ले सकते हैं।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button