Latest News

नशामुक्त भारत अभियान को मिलेगा जनभागीदारी का बल ई-प्रतिज्ञा अभियान के तहत ऑनलाइन नशामुक्ति शपथ लेने पर मिलेगा प्रमाण पत्र वेबसाइट एवं क्यूआर कोड स्कैन करके लिया जा सकता है शपथ

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा उन्मूलन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ई-प्रतिज्ञा (ई-प्लेज) अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिकों को ऑनलाइन नशामुक्ति शपथ दिलाने तथा समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। ई-प्रतिज्ञा के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन शपथ लेकर नशे के विरुद्ध जनआंदोलन का हिस्सा बन सकेंगे। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने निर्देश जारी कर सभी विभागों, अधीनस्थ कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवा समूहों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के स्वयंसेवकों तथा आम नागरिकों को अधिकाधिक संख्या में ऑनलाइन शपथ दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। अभियान के अंतर्गत रैली, कार्यशाला, संगोष्ठी, शपथ समारोह, खेलकूद प्रतियोगिता एवं अन्य जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। सोशल मीडिया, सूचना पटल एवं अन्य उपयुक्त माध्यमों से भी अभियान को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।*ऑनलाइन शपथ लेते ही मिलेगा प्रमाण पत्र* -ऑनलाइन नशामुक्ति शपथ लेने के लिए नागरिक https://nmba.dosje.gov.in/content/take-a-pledge लिंक का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त गूगल लेंस के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर https://nmba.dosje.gov.in वेबसाइट पर जाकर “टेक अ प्लेज” विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पता दर्ज कर जानकारी जमा करने पर नशामुक्ति शपथ प्रमाण पत्र स्वतः जनरेट हो जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की है।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button