Latest News

सुशासन तिहार 2026: ग्राम बोकी के शिविर में जनसमस्याओं का हुआ निराकरण, ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ सुशासन शिविरों में समस्याओं का त्वरित समाधान, हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : विधायक श्रीमती रायमुनी भगत

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसी क्रम में जशपुर जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम पंचायत बोकी में 29 मई को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में इचकेला, सालेकेरा, आरा, बोकी, बरगांव, नारायणपुर, बालाछापर, गम्हरिया, रेगोला, सिटोंगा, कनमोरा, पुरनानगर, किनकेल, लुईकोना एवं सारूडीह सहित 15 गांवों के ग्रामीणों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में लगभग 200 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से त्वरित ही सकने वाले आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया तथा शेष आवेदनों के को निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का समाधान करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के ने की।*प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ पक्के घर का सपना*शिविर के दौरान तारकेश्वर सिंह, कमला देवी एवं कैलाश राम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके नए आवास की चाबी प्रदान की गई। अपने पक्के घर का सपना पूरा होने पर तीनों हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार को सुरक्षित और स्थायी आवास की सुविधा मिल सकेगी।

विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण*शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। आरा के पुरनापानी निवासी दिव्यांग सुरेंद्र राम को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इसके अलावा 10 ग्रामीणों को राशन कार्ड, 6 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड तथा 4 किसानों को खाद वितरित किया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 ग्रामीणों को फलदार पौधों का वितरण किया गया। वहीं, नारायणपुर-चिटवारी क्षेत्र के किसानों को बी-1 प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button