Latest News

अग्रसेन भवन में अग्रवाल महिला मंडल का हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

अग्रसेन भवन पत्थलगांव में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित यह पहला प्रमुख कार्यक्रम था, जिसे लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी समिति की महिलाएं हरी साड़ी पहनकर अग्रसेन भवन पहुंची कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति, मनोरंजन, खान-पान और खरीदारी का सुंदर संगम देखने को मिला।कार्यक्रम स्थल को हरियाली तीज की थीम के अनुरूप फूलों और हरे-भरे पत्तों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

परिसर में लगाए गए सुंदर झूलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में झूला झूलकर तीज उत्सव का आनंद लिया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और महिलाओं की चहल-पहल से अग्रसेन भवन गुलजार रहा।आनंद मेले में सजे विभिन्न व्यंजनों के स्टॉलहरियाली तीज उत्सव के अवसर पर आनंद मेले का भी आयोजन किया गया। इसमें गुपचुप, चाट, देहाती बड़ा, पाव भाजी, दाबेली, डोसा, कटलेट सहित विभिन्न प्रकार के करीब एक दर्जन व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे। महिलाओं और बच्चों ने इन स्वादिष्ट व्यंजनों का जमकर आनंद लिया। आनंद मेले में पूरे समय लोगों की भीड़ बनी रही।

चूड़ी धमाल और हौजी प्रतियोगिता ने बढ़ाया उत्साहकार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा चूड़ी धमाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें अग्रवाल समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं में उत्साह और उमंग देखते ही बन रही थी। इसके अलावा हौजी प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान हंसी-खुशी और तालियों की गूंज से कार्यक्रम स्थल का माहौल और भी जीवंत हो गया।विभिन्न शहरों से पहुंचीं महिलाओं ने लगाए बुटीकहरियाली तीज उत्सव में पत्थलगांव के साथ-साथ विभिन्न शहरों से महिलाएं बुटीक और अन्य सामग्री के स्टॉल लगाने पहुंचीं। इनमें आकर्षक कपड़े, पोशाक, राखी, श्रृंगार सामग्री तथा महिलाओं की पसंद की विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई। तीज के अवसर पर खरीदारी को लेकर महिलाओं में अच्छा रुझान देखने को मिला। बाहर से आई बुटीक संचालक महिलाओं के लिए भी यह आयोजन काफी अच्छा रहा।अध्यक्ष सुमन अग्रवाल ने कहा—सभी के सहयोग से सफल हुआ आयोजनअग्रवाल महिला मंडल की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल ने कहा कि हरियाली तीज का उत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि यह उनके अध्यक्षीय कार्यकाल का पहला प्रमुख कार्यक्रम था और मंडल की सभी वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने झूला उत्सव, आनंद मेला और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाली सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।मंजू गर्ग ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिकाकार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती मंजू गर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बाहर से बुटीक लगाने के लिए पहुंचीं महिलाओं के साथ समन्वय स्थापित करने में विशेष सहयोग किया। साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों से लेकर आयोजन समाप्त होने तक अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल को लगातार सहयोग एवं मार्गदर्शन देती रहीं। उन्होंने स्टॉल व्यवस्था, बाहर से आई महिलाओं की सुविधा तथा कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों का मिला सहयोगहरियाली तीज उत्सव को सफल बनाने में अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल, संरक्षक श्रीमती चंदा गर्ग एवं श्रीमती अर्चना गर्ग, सचिव श्रीमती पुष्पा मित्तल, पूर्व अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती नेहा गोयल, उपाध्यक्ष श्रीमती श्वेता गोयल एवं श्रीमती मीना गोयल, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता सिंघल, सह-सचिव श्रीमती मंजू, सहित खजांची लाल जिंदल, उर्मिला गर्ग, कमला गर्ग, कुसुम गर्ग, मीरा गोयल, मंजू गर्ग, कुन्नी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, निशा गोयल, रितिका अग्रवाल, उर्मिला गोयल, अनीता अग्रवाल, मंजू सिंघल, लक्ष्मी मित्तल, नीतू सिंघल, मीनू सिंघल, सरोज जिंदल, सुनीता गर्ग, ललिता बंसल, अलका गर्ग, प्रिया सिंघल, सुनीता अग्रवाल, कमला अग्रवाल, श्वेता गोयल, मीना गर्ग, अनीता जिंदल सहित अन्य सदस्याओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।महिला मंडल की सदस्याओं ने सामूहिक सहभागिता और आपसी सहयोग से आयोजन को सफल बनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण रहा। पारंपरिक तीज संस्कृति को जीवंत करते इस आयोजन ने न केवल महिलाओं को मनोरंजन का अवसर दिया, बल्कि आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक एकजुटता को भी मजबूत किया।हरियाली तीज उत्सव के सफल आयोजन के साथ अग्रवाल महिला मंडल की नई कार्यकारिणी ने अपने सक्रिय कार्यों की सुखद शुरुआत की। आयोजन में उमड़ी महिलाओं की भीड़ और उत्साह ने कार्यक्रम की सफलता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button