Latest News

सरस्वती पैंकरा उन्नत नस्ल की गाय पालन से बनी आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है।इसी कड़ी में जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम अंबाधार की श्रीमती सरस्वती पैंकरा बिहान योजना के अंतर्गत करुणा स्व-सहायता महिला समूह की सक्रिय सदस्य हैं। एक सामान्य किसान परिवार से आने वाली सरस्वती ने समूह से जुड़कर अपनी जीवन दिशा को बदला है।राज्य शासन की पशुपालन प्रोत्साहन योजना के तहत उन्हें दो उन्नत नस्ल की गायें प्रदान की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1.40 लाख थी। इसमें से ₹93,000 की राशि शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में दी गई, जिससे उनका आर्थिक बोझ काफी कम हुआ।दूध उत्पादन से बनी आत्मनिर्भरसरस्वती वर्तमान में इन गायों से प्रतिदिन 14–15 लीटर दूध प्राप्त कर रही हैं। वह इस दूध को स्थानीय बाजार में बेचकर प्रतिमाह लगभग ₹20,000 की आय अर्जित कर रही हैं। इस आय से न केवल वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि एक आत्मनिर्भर महिला के रूप में समाज के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button