Latest News

शिविर तिथि में संशोधन अब ग्राम बोकी में 29 मई को लगेगी शिविर समस्याओं का होगा त्वरित समाधान 15 गांवों के ग्रामीण शिविर में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत जशपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोकी में लगने वाली शिविर की तिथि में संशोधन किया गया है। पहले 30 मई को निर्धारित शिविर अब 29 मई 2026 को लगेगी। इस शिविर में 15 गांव इचकेला, सालेकेरा, आरा, बोकी, बरगांव, नारायणपुर, बालाछापर, गम्हरिया, रेगोला, सिटोंगा, कनमोरा, पुरनानगर, किनकेल, लुईकोना एवं सारूडीह के ग्रामीण अपनी मांग एवं समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में अपने आवेदन शिविरों में देंगे, जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान हो सके। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button