Latest News

नाबालिक के साथ, सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर मरा समझ जंगल किनारे फेंका, हालत नाजुक

पत्थलगांव।क्षेत्र से एक वीभत्स, अमानवीय और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पत्थलगांव के बागबहार क्षेत्र के ग्राम काडरो में आयोजित नाटक देखकर भोर तड़के पैदल घर लौट रही एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की हैवानियत की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार भोर तड़के लगभग तीन बजे पीड़िता नाटक देखकर अपने गांव की ओर पैदल जा रही थी। फिटिंगपारा के समीप रास्ते में अकेली देखकर कुछ युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और पास स्थित गुहरघाटी जंगल में ले गए। आरोप है कि दिनभर जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। देर रात करीब 11 बजे, आरोपियों ने लड़की का गला दबाया और को मरा समझकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़िता के गले पर दबाने के गहरे निशान हैं तथा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें पाई गई हैं। देर रात राहगीरों ने जब लड़की को बेहोशी की हालत में देखा, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए देखा कि उसकी सांस चल रही है और उसे निजी वाहन से ग्राम कुकरगांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति अत्यंत गंभीर पाकर तत्काल अंबिकापुर रेफर कर दिया। फिलहाल नाबालिक की हालत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। अज्ञात आरोपियों की तलाश, घटनास्थल का मुआयना और संभावित सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button