Latest News

जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते तेज आँधी, झमाझम बारिश तथा ओलावृष्टि ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया।

तेज गरज और वज्रपात के कारण टोल प्लाजा के सात कंप्यूटर सिस्टम खराब हो गए, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं कई जगह पेड़ उखड़ गए।वीओ:- लोदाम थाना क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आँधी के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात और बिजली व्यवस्था बाधित हो गई।

वहीं तेज गरज और वज्रपात की चपेट में आने से टोल प्लाजा के सात कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह खराब हो गए। कंप्यूटर सिस्टम बंद होने के कारण टोल टैक्स जमा करने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग ग ईं और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।इधर कृषि उपज मंडी जांच केंद्र में आम के पेड़ की डाल गिरने से भी नुकसान हुआ है। अचानक आई तेज आँधी से मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई,

जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मौसम के अचानक बदले इस मिजाज से पूरे लोदाम थाना क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित नजर आया।फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है और लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button