Latest News

चोंगरीबहार में तीन दिवसीय सत्संग एवं सोलह सूत चौका महाआरती महायज्ञ का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

जशपुर यहां के चोंगरीबहार में आयोजित तीन दिवसीय सत्संग समारोह एवं सोलह सूत चौका महाआरती महायज्ञ कार्यक्रम में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथियों के रूप में गोमती साय पत्थलगांव विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी, जिला पंचायत सदस्य हीरामती पैंकरा,

जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रवि यादव, परशु चक्रेश सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं और युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने भी आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना, महाआरती एवं यज्ञ अनुष्ठान संपन्न कराया गया। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला एवं सम्मान-चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिससे पूरा चोंगरीबहार भक्तिरस में डूबा नजर आया।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button