Latest News

जशपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारियां शुरू, विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण जशपुर में इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने की संभावना

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी एवं नेचुरोपैथी कॉलेज की स्थापना की जा रही है। इस दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और जशपुर में इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने की संभावना है।

स्थायी मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण पूर्ण होने तक मेडिकल कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए की जा रही वैकल्पिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं आवश्यक तैयारियों का आकलन करने हेतु 5 जून को रायपुर और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम जशपुर पहुंची।

टीम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए जिला चिकित्सालय जशपुर तथा मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए झारगांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण दल में डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. अभिजीत कुमार दीवान, डॉ. आभा एक्का, मेडिकल कॉलेज जशपुर के डीन डॉ. एस.पी. कुजूर तथा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए नियुक्त मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. बी.आर. सिदार शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. के.डी. कश्यप तथा हॉस्पिटल कंसल्टेंट श्री राजेश कुमार कुरील सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button