Latest News

पमशाला से सराईटोला पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य हेतु द्वितीय निविदा आमंत्रित

निविदा पश्चात अनुबंध करते हुए मार्ग निर्माण का कार्य शीघ्र कराया जाएगा प्रारंभ

समाचार पत्र में प्रकाशित खबर शीर्षक 5 माह पहले मिली 23.96 करोड़ की मंजूरी, टेंडर अटका के संबंध में लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव के कार्यपालन अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार पमशाला से सराईटोला पहुंच मार्ग लंबाई 11.50 कि.मी. का निर्माण कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति राशि 2396.94 लाख का 08 सितम्बर 2025 को प्राप्त हुई है, प्राप्त प्रशासकीय स्वीकृति अनुसार तकनीकी स्वीकृति राशि 2322.58 लाख 24 सितम्बर .2025 को जारी करते हुए निविदा लगाई गई थी। निविदा आमंत्रण में निविदाकार मेसर्स कैपकॉन प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. जशपुर के द्वारा भरे गये दर 20.1111 प्रतिशत कम एस.ओ.आर. को स्वीकृत करते हुए निविदाकार को 01 जनवरी 2026 को स्वीकृति पत्र जारी कर 15 दिवस के भीतर असंतुलित राशि जमा कर अनुबंध करने हेतु लेख किया गया, परन्तु निविदाकार द्वारा निर्धारित समयावधि में अनुबंध नहीं करने के कारण एन.आई.टी. की कंडिका 8.1.1 के तहत् शासन के पक्ष में अमानत राशि राजसात करते हुए पुनः द्वितीय निविदा आमंत्रण लगाई गई है एवं 03 मार्च 2026 को खोली जावेगी। मार्ग का निविदा पश्चात अनुबंध करते हुए मार्ग निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जावेगा।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button