Latest News

सफलता की कहानी एनडीडीबी डेयरी समग्र विकास योजना का अनुसूचित जनजाति वर्ग के महिला हितग्राहियों को मिला लाभ सेन्द्रिमुण्डा के सरोजनी एक्का को एक साहीवाल नस्ल की गाय और एक साल का दिया गया निःशुल्क बीमा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के गौ पालकों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हितग्राहियों द्वारा पशु विभाग से विभिन्न योजनाओं को लाभ लेकर उन्नत नस्ल के गाय पालन कर रहे हैं और दूध उत्पादन से अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। एनडीडीबी डेयरी समग्र विकास योजना के द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के महिला हितग्राही को 2 उन्नत नस्ल का गाय दिया जाता है।

इसी के तहत् कुनकुरी विकासखण्ड के सेन्द्रिमुण्डा निवासी श्रीमती सरोजनी एक्का को एक साहीवाल नस्ल की गाय प्रदाय किया जा चुका है। डेयरी समग्र विकास योजना अन्तर्गत हितग्राही को इकाई लागत 140000 रूपए का 50 प्रतिशत अनुदान राशि प्रदाय की गई है। हितग्राही को 2 किलो पशु आहार, 5 किलो साइलेज व 50 ग्राम मिनरल मिस्चर प्रति दिन प्रति जानवर के हिसाब से प्रदान किया जा रहा है। साथ ही गायों का एक साल का बीमा निःशुल्क दिया गया है। विभाग द्वारा गायों का स्वास्थ्य परीक्षण, कृत्रिम गर्भाधान, कृमिनाषक दवाईयां प्रदाय एवं टीकाकरण का कार्य समय-समय पर किया जायेगा। तथा आवश्यकतानुसार तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। प्रतिदिन 10 लीटर दूध उत्पादन हो रहा है, जिसे एनडीडीबी के मिल्क पुलिंग पॉईंट सेन्द्रमुण्डा में पारदर्शि दुग्ध संकलन व्यवस्था से 43-45 रूपए प्रति लीटर तक दुग्ध मूल्य प्राप्त हो रहा है। जिससे श्रीमती एक्का को अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही और वे अच्छी जीवन यापन कर रहे हैं। अपने मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ परिवार के कार्यो में आर्थिक सहयोग भी कर पा रहे हैं। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button