Latest News

जिला एवं तालुका स्तर के पैरालीगल वॉलिटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन वर्ष 2025-26 के अनुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित विभिन्न योजना आशा, डॉन, जागृति एवं संवाद के अंतर्गत आम नागरिकों एवं जन समुदाय तक कानूनी सहायता व सलाह तथा उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किये जाने के प्रयोजनार्थ विगत दिवस 11 फरवरी 2026 को जिला न्यायालय जशपुर के सभाकक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के अंतर्गत जिला एवं तालुका स्तर के अधिकार मित्रों पैरालीगल वॉलिटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में श्री सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा मर्यादा एवं कानून के दायरे में रहकर आमजनों एवं जनसमुदाय के मध्य विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान करने तथा उनके अधिकारों के हितों की रक्षा करने एवं अन्य कानूनी सेवाएं प्रदान किये जाने के संबंध में अधिकार मित्रों को निर्देशित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव कु० श्वेता बघेल एवंजशपुर जिले के समस्त पीएलवी उपस्थित रहे।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button