Latest News

आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन एवं संधारण हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी

जिले में आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन एवं संधारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार विभिन्न विकासखंडों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर पेयजल से संबंधित समस्याओं की सूचना देकर निराकरण प्राप्त कर सकते हैं। जारी हेल्पलाइन नंबर अनुसार विकासखंड मनोरा में यूएस. पवार, सहायक अभियंता 6264978279, विकासखंड दुलदुला, कुनकुरी और फरसाबहार में विनोद मिश्रा, सहायक अभियंता 9425574634, 8770741918 एवं उपयंत्री श्री उत्पल यादव 9340108565, विकासखंड पत्थलगांव में आर. के. टंडन, सहायक अभियंता 7566705216 एवं उपयंत्री मनोज कुमार 9691012017 विकासखंड कांसाबेल और बगीचा में विजय मैत्री सहायक अभियंता 8349424200 एवं उपयंत्री श्री किशोर कुमार 8319734718। उसके अलावा ग्रामवासी कार्यालय जनपद पंचायत के पेयजल संधारण पंजीयन में पेयजल की समस्या इंद्राज कर सकते है। साथ ही जिला स्तर पर टोल फ्री नम्बर 9691295243 और राज्य स्तर पर टोल फ्री नम्बर 18002330008 पर भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते है।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button