Latest News

श्री राधाकृष्ण विवाह का पत्थलगांव में हुआ भव्य आयोजन… हजारों भक्तों की भीड़ हुई सम्मिलित फूलों की होली के साथ भजनों की धुन में झूमते रहे भक्तजन

पत्थलगांव के कृष्ण प्रेमियों द्वारा 2023 में प्रारंभ किए गए श्री राधाकृष्ण विवाह का इस वर्ष चौथा आयोजन किया गया । इसके पीछे कृष्ण प्रेमियों का लक्ष्य यही था कि यह सर्वविदित हो कि भगवान श्री राधाकृष्ण का विवाह गुप्त वृंदावन (भांडीरवन) में स्वयं ब्रह्मा जी द्वारा संपन्न कराया गया था एवं तब से पूर्ण उत्साह के साथ भगवान श्री राधा कृष्ण का विवाह आयोजित किया जाने लगा । प्रतिवर्ष श्री राधाकृष्ण विवाह का आयोजन श्री दुर्गा मंदिर , अंबिकापुर रोड (पत्थलगांव) में किया जाता है , जो की हर साल अपने भव्यता एवं दिव्यता को बढ़ाता हुआ देखने को मिलता है । इस वर्ष भी यह आयोजन ज्योतिषाचार्य पंडित शिवनिवास महाराज के सानिध्य में सफल रहा ।

सर्वप्रथम इस आयोजन में पूरे पत्थलगांव से सहयोगकर्ताओं द्वारा इच्छा अनुसार सहयोग लिया जाता है एवं सहयोग के अनुरूप कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ कर दी जाती है । श्री राधाकृष्ण विवाह के दिन का शुभारंभ श्री विग्रह के स्नान एवं श्रृंगार से होता है । पूरे मंदिर की साज सज्जा कर इस कार्यक्रम की भव्यता को और भी बढ़ाया गया । इस वर्ष भजन संध्या को और भव्य एवं दिव्य बनाने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय भजन प्रवाहक अश्विनी श्रीवास एवं भजन प्रवाहिका सुश्री तारिणी कंवर पहुंचे , जिन्होंने अपने द्वारा भजनों के प्रवाह से सभी भक्तों को भक्ति के रंग में रंग दिया । भजन संध्या के बीच सभी भक्तों ने फूलों की होली खेली एवं नटखट कन्हैया के रूप में निर्भय विकास अग्रवाल ने सभी भक्तों का मन मोह लिया । कार्यक्रम की अगली कड़ी में कृष्ण प्रेमियों ने भगवान श्री राधाकृष्ण का वरमाला हेतु स्वागत किया एवं वरमाला के पश्चात सभी भक्तों को जोरों शोरों से बधाई दी गई । वरमाला के पश्चात सभी भक्तजन भगवान श्री राधाकृष्ण के साथ महारास नृत्य किया एवं तत्पश्चात भव्य एवं दिव्य महाआरती की गई । कार्यक्रम के समापन में सभी भक्तों ने भव्य भंडारे से प्रसाद ग्रहण किया एवं अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किए । आयोजनकर्ता कृष्ण प्रेमियों ने समग्र पत्थलगांव का सक्रिय आभार व्यक्त किया जिन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग एवं उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अभूतपूर्ण सहयोग किया…!!

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button