Latest News

होली पर्व से पहले धान की अंतर राशि मिलने पर जशपुर के किसान हुए खुशमुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

होली पर्व से पूर्व धान की अंतर की राशि प्राप्त होने पर जशपुर विकासखंड के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसानों ने कहा कि समय पर प्राप्त यह राशि उनके परिवार एवं कृषि कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।जशपुर विकासखंड के ग्राम पूतरीचौरा निवासी किसान श्री जगदीश राम भगत ने बताया कि वे लगभग 7 हेक्टेयर में धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उन्हें धान की अंतर की राशि के रूप में लगभग 79 हजार रुपये प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा एवं आगामी कृषि कार्यों में करेंगे। होली पर्व से पूर्व राशि प्राप्त होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।इसी प्रकार ग्राम झुनगा निवासी श्री चंद्रनाथ राम ने बताया कि उन्हें इस वर्ष धान की अंतर की राशि के रूप में लगभग 23 हजार रुपये प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार से पूर्व राशि मिलने से परिवार के साथ होली उत्सव बेहतर ढंग से मनाने में सहूलियत होगी तथा खेती-किसानी के कार्यों में भी इसका उपयोग किया जाएगा।किसानों ने राज्य शासन की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button