Latest News
सीएचसी कुनकुरी में आरओ वाटर प्यूरीफायर स्थापित मरीजों को मिल रही पर्याप्त पेयजल सुविधा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में पेयजल व्यवस्था नहीं होने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। इसके फलस्वरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। अस्पताल परिसर के भीतर ही आरओ वाटर प्यूरीफायर स्थापित किया गया है, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस व्यवस्था के बाद अस्पताल में पानी की किसी प्रकार की कमी नहीं है। सीएमएचओ डॉ जात्रा ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। संबंधित केंद्र में नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी भी की जा रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।