Latest News

जशपुर के उत्कृष्ट किसानों को मिलेगा सम्मान, आम-कटहल प्रतियोगिता में ₹10 हजार तक का नगद पुरस्कार

मुख्यमंत्री के जशपुर प्रवास के दौरान आयोजित होने वाली कृषि प्रदर्शनी एवं किसान सम्मान समारोह के तहत जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने जिले के प्रगतिशील किसानों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया है। उप संचालक कृषि द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इसका उद्देश्य जिले के उत्कृष्ट कृषकों, जैविक-प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों और नवाचार अपनाने वालों को प्रोत्साहित करना है।*किन प्रतियोगिताओं में ले सकते हैं भाग:*1. *विशाल आम प्रतियोगिता*: सर्वाधिक वजन, उत्कृष्ट गुणवत्ता और आकर्षक आकार वाले आम का चयन होगा। किसान अपने बगीचे का आम लेकर भाग ले सकते हैं।2. *विशाल कटहल प्रतियोगिता*: जिले में उत्पादित सर्वाधिक वजन और गुणवत्तायुक्त कटहल के लिए। खेत या बाड़ी का कटहल प्रस्तुत कर सकते हैं। 3. *जैविक खेती उत्कृष्ट किसान पुरस्कार*: जैविक खेती अपनाने, जैविक आदानों के उपयोग, नवाचार, विपणन और उद्यान प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का चयन होगा। ड्रोन, आधुनिक कृषि यंत्र, एकीकृत कृषि प्रणाली, जल संरक्षण के नवाचार वालों को प्राथमिकता।*पुरस्कार राशि:* हर श्रेणी में प्रथम स्थान ₹10,000, द्वितीय ₹7,000, तृतीय ₹5,000 नगद + प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह। इच्छुक किसान अपना नाम, ग्राम, विकासखंड, मोबाइल नंबर और प्रतियोगिता का विषय लिखकर संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या विकासखंड कृषि कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विजेताओं का चयन कृषि-उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों और जरूरत पड़ने पर स्थल सत्यापन के बाद होगा।उप संचालक कृषि ने सभी किसानों से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी उपलब्धियां और नवाचार दिखाने की अपील की है।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button