Latest News

सेवा सेतु शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में विकासखंड फरसाबहार के ग्राम ऊपरकछार में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों द्वारा आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से 35 हितग्राहियों को बतख का वितरण किया गया। साथ ही 34 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग एवं श्रम विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर में ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया गया। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button