Latest News

जशपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान संपन्न जिले में कॉस्मेटिक दुकानों, वेटनरी भंडार व जिला अस्पताल की दवाओं की जांच

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जशपुर द्वारा 04 से 06 जून 2026 तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं सहायक औषधि नियंत्रक जशपुर के मार्गदर्शन में जिले में तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया गया। प्रथम दिवस 04 जून को जशपुर क्षेत्र के अंतर्गत प्रीति जनरल स्टोर्स, न्यू प्रीति जनरल स्टोर्स, सुहाना फेंसी स्टोर्स, जयश्री जनरल स्टोर्स कुल 04 प्रसाधन सामग्री कॉस्मेटिक्स विक्रय प्रतिष्ठानों, दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी दुकान संचालकों को कॉस्मेटिक सामग्रियों की गुणवत्ता, मानकों और कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। द्वितीय दिवस 05 जून 2026 को जिला वेटनरी औषधि भंडार एवं जिला वेटनरी अस्पताल जिला जशपुर का निरीक्षण किया गया। जिला औषधि भंडार में औषधियों की उचित भंडारण व्यवस्था नहीं पायी गई। मौके पर उपस्थित प्रभारी अधिकारी को नियमानुसार दवाओं के समुचित भंडारण एवं उचित तापमान में रखने तथा स्थल की साफ सफाई बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। जिला वेटनरी अस्पताल से गुणवत्ता परीक्षण हेतु एक औषधि का नमूना लिया गया। साथ ही जिले में स्थित 03 मेडिकल स्टोर्स में वेटनरी दवाइयों के रिकॉर्ड चेक किए गए। अभियान के अंतिम दिन 06 जून 2026 को सीएमएचओ औषधि भंडार एवं जिला अस्पताल में लोकल पर्चेज की औषधियों के संबंध में निरीक्षण की कार्यवाही की गई। गुणवत्ता परीक्षण हेतु दो औषधियों का नमूना लेकर लेबोरेटरी भेजा गया।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button