Latest News

कमजोर दिमागी हालत का फायदा उठा किया युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल


➡️ मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का
➡️ मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बी एन एस की धारा 64 (2)(k) व 87 के तहत अपराध पंजीबद्ध
➡️ नाम आरोपी – संतोष राम उम्र 41 वर्ष
—00—
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.05.26 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थिया जो कि पीड़िता की छोटी बहन है ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बड़ी बहन पीड़िता जिसकी उम्र 32 वर्ष है, जिसकी करीबन 15-16 वर्ष पूर्व से दिमागी हालत ठीक नहीं है, जो कि अपने पिताजी व बहन के साथ ही रहती है, बात चीत नहीं करती है, चुपचाप रहती है,। दिनांक 21.05.26 की शाम करीबन 06.00 बजे वे लोग घर में ही थे, उसकी बड़ी बहन पीड़िता घर के आंगन में बैठी हुई थी, शाम करीबन 07.00 बजे प्रार्थिया घर के आंगन में बैठी अपनी मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन को खाना खाने हेतु बुलाने गई तो वह घर के आंगन में नहीं थी, जिस पर वह व उसके परिजन चिंतित होकर गांव में ही, उसकी मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन को ढूंढने लगे, इसी दौरान करीबन 07.30 बजे के लगभग, जब वे आरोपी संतोष राम के घर के बगल से गुजर रहे थे, तभी उन्हें अपनी बड़ी बहन की खांसने की आवाज सुनाई दी, जिस पर वे लोग आरोपी के घर के अंदर जाकर देखे तो पाया कि आरोपी संतोष राम, उसकी मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था, जो कि उन्हें देखकर घर से भाग गया, उनके द्वारा अपनी मानसिक रूप से कमजोर पीड़िता बड़ी बहन को घर लेकर वापस लाया गया। आरोपी संतोष राम के द्वारा, उसकी बड़ी बहन के साथ मानसिक रूप से कमजोर, जानते हुए दुष्कर्म किया गया है।
➡️ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 64 (2)(k) व 87 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
➡️ विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी संतोष राम को उसके घर से हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी संतोष राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 24.05.26 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, महिला प्रधान आरक्षक सावित्री भगत, आरक्षक राजकेश्वर सिंह, उपेंद्र सिंह, नगर सैनिक रवि डनसेना व थानेश्वर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक मानसिक रूप से कमजोर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button