Latest News

सीड बॉल बनाकर प्रकृति बचाने की तैयारी, वनीकरण पर जोर

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत दुलदुला के ग्राम पंचायतों में सीड बॉल निर्माण की शुरुआत की गई है। वर्षा ऋतु के आगमन से पूर्व ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, युवाओं की सहभागिता से बड़ी संख्या में सीड बॉल तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें आगामी मानसून में विभिन्न बंजर एवं वन क्षेत्रों में फैलाया जाएगा।

सीड बॉल मिट्टी, गोबर खाद तथा स्थानीय वृक्ष प्रजातियों के बीजों से तैयार की जाती है। बारिश होने पर ये बीज प्राकृतिक रूप से अंकुरित होकर पौधों का रूप लेते हैं, जिससे हरित क्षेत्र का विस्तार होता है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।

जनपद पंचायत दुलदुला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। अभियान के तहत आम, जामुन, करंज, नीम, इमली एवं अन्य स्थानीय प्रजातियों के बीजों का लगभग 80000 सीड बॉल तैयार किया जा चुका है।

ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सीड बॉल निर्माण में भाग लेते हुए इसे प्रकृति संरक्षण का सरल एवं प्रभावी माध्यम बताया। तैयार सीड बॉल्स को वर्षा ऋतु के दौरान पहाड़ी, वन एवं अनुपयोगी भूमि पर वितरित किया जाएगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने अपील की है पर्यावरण संरक्षण कि इस मुहिम में सभी अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हो कर हरित जशपुर के निर्माण में अपना योगदान देवे और जशपुर को हरा भरा एवं खुशहाल बनाए।
सीड बॉल निर्माण में स्थानीय ग्रामीणों,युवाओं, स्व सहायता समूह की महिलाएं के साथ साथ हाई इम्पैक्ट मेगा वाटर शेड प्रोजेक्ट के हर्षा ट्रस्ट और बी पी एम बिहान की सक्रिय भागीदारी है।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button