Latest News

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त निर्माण संबंधी आवेदनों का स्थल निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार कर करें प्रस्तुत

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जशपुर, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जल संसाधन विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागों द्वारा संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए पूर्ण, अपूर्ण, प्रारंभ एवं अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा की तथा सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जशपुर एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने विभाग अंतर्गत संचालित सड़क निर्माण एवं अन्य कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बरसात से पूर्व कार्यों में और भी तेजी लाने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त सड़क निर्माण एवं मरम्मत संबंधी आवेदनों का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें। जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने बांध, बैराज, नहर प्रणाली, एनीकट एवं स्टॉप डैम सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता एवं समय-सीमा की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने छात्रावास निर्माण, आश्रमों के अनुरक्षण सहित विभागीय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी निर्माण ऐप में नियमित रूप से अपलोड करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

Harishankar Jaiswal

Harishankar Jaisawal Udtabhala.in के लेखक हैं, जो समाचार, सरकारी योजनाएँ और जॉब अपडेट पर जानकारीपूर्ण लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button