Latest News
सुशासन तिहार 2026किसान सोहन सिंह को मिला किसान किताब खेती किसानी के लिए खाद और बीज खरीदने में होगी आसानी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है।इसी कड़ी में किसान श्री सोहन सिंह ग्राम बरगांव डूमर टोली को केसीसी कार्ड ग्राम बोकी के सुशासन तिहार शिविर में मिला।किसान ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें खेती किसानी के लिए खाद और बीज लेने में आसानी होगी।सुशासन शिविर में किसान किताब मिलने पर किसान सोहन खुश हैं।